हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी स्थिति है, जिसमें रक्त द्वारा धमनियों की दीवारों पर दबाव काफी बढ़ जाता है। इस समय खानपान पर विशेष ध्यान देना होता है। ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ डाइट लेने की आवश्यकता होती है।
ऐसे में अगर सोच रहे हैं कि हाई ब्लड प्रेशर में सेब खाना चाहिए या नहीं, तो आपको बता दें कि इस स्थिति में सेब खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस लेख में हम हाई ब्लड प्रेशर के लिए सेब के फायदे व नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
विषय सूची :
जी हाँ, हाई ब्लड प्रेशर में सेब खाना चाहिए। सेब कई तरह के पोषक तत्वों से समृद्ध होते हैं, जो ब्लड प्रेशर और इसके लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही यह कई अन्य फायदे पहुंचा सकता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायता कर सकता है।
इससे पहले कि आप लेख में आगे बढ़ें, घर में आराम से बैठकर हमारा Phable ऐप डाउनलोड करें, ताकि आपको अपने हाई ब्लड प्रेशर (हाई बीपी) को मैनेज करने में मदद मिल सके।
सेब में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो आपके ब्लड प्रेशर को तो कम करने में सहायक साबित हो ही सकते हैं। इसके साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान कर सकते हैं। ये पोषक तत्व कुछ इस प्रकार हैं:
पोषक तत्व | मूल्य प्रति 100 ग्राम |
पानी | 85.6 g |
ऊर्जा | 52 kcal |
प्रोटीन | 0.26 g |
टोटल लिपिड (फैट) | 0.17 g |
कार्बोहायड्रेट | 13.8 g |
फाइबर, टोटल डाइटरी | 2.4 g |
शुगर | 10.4 g |
कैल्शियम | 6 mg |
आयरन | 0.12 mg |
मैग्नीशियम | 5 mg |
फॉस्फोरस | 11 mg |
पोटैशियम | 107 mg |
सोडियम | 1 mg |
विटामिन सी, टोटल एस्कॉर्बिक एसिड | 4.6 mg |
फोलेट | 3 µg |
विटामिन ए | 3 µg |
ल्यूटिन+जियाजैंथिन | 29 µg |
विटामिन के | 2.2 µg |
फैटी एसिड्स, टोटल सैचुरेटेड | 0.028 g |
फैटी एसिड्स, टोटल मोनोअनसैचुरेटेड | 0.007 g |
फैटी एसिड्स, टोटल पॉलीअनसैचुरेटेड | 0.051 g |
हाई ब्लड प्रेशर के लिए सेब खाने के कई फायदे हो सकते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने के साथ-साथ इसकी जटिलताओं से बचाव करने में सहायक भूमिका निभा सकते हैं। ये फायदे कुछ इस प्रकार से हैं:
हाई बीपी ह्रदय स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर में सेब खाना हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। रिसर्च की मानें, तो सेब में फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में और ह्रदय स्वास्थ्य को बेहतर करने में मददगार हो सकते हैं। साथ ही इसमें सॉल्युबल फाइबर होता है जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर हृदय स्वास्थ्य को बेहतर कर सकता है।
ब्लड प्रेशर के लिए सेब के फायदे वजन में कमी के रूप में भी दिखाई दे सकता है। दरअसल, सेब में डाइटरी फाइबर और पॉलीफेनोल्स की अच्छी मात्रा होती है, जो वजन को कम करने में सहायता कर सकता है। पॉलीफेनोल्स एंटी-ओबेसिटी गुण प्रदर्शित कर सकता है, जो मोटापे के जोखिम को कम कर सकता है।
इसके साथ ही इसमें प्रचुर मात्रा में पानी और फाइबर होता है, जो पेट को काफी देर तक भरा महसूस कराता है, जिससे भूख कम लगती है। रिसर्च के अनुसार एक सेब 4 घंटे तक पेट भरा रख सकता है। ऐसे में सेब खाने से खाने की क्रेविंग कम होती है, जिससे कि ज्यादा जंक खाने से बच सकते हैं और वजन संतुलित रख सकते हैं।
उच्च रक्तचाप के लिए सेब लाभकारी हो सकता है। दरअसल, सेब में मौजूद फाइबर हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद कर सकता है, जिसका सकारात्मक असर ब्लड प्रेशर पर भी पड़ सकता है।
ब्लड प्रेशर को मैनेज करने के लिए सही मात्रा में पोटैशियम लेना भी जरूरी होता है। सेब पोटैशियम का अच्छा स्रोत होता है, जो शरीर से सोडियम को रिलीज़ करने में भी सहायता करता है। इससे रक्तचाप को नियंत्रण में रखा जा सकता है।
बीपी के मरीज के लिए सेब खाना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण आँखों की रक्त वाहिकाओं को क्षति पहुँच सकती है, जिससे कि आँखों से जुड़ी समस्याएं जैसे धुंधला दिखाई देना और कुछ मामलों में दिखाई देना पूरी तरह से बंद हो सकता है। ऐसे में सेब में मौजूद विटामिन ए आँखों के स्वास्थ्य को बेहतर करने और आँखों की रौशनी को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं।
रक्तचाप बढ़ने के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है। ऐसे में इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए सेब का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, सेब में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इम्यून प्रतिक्रिया को रेगुलेट कर सकते हैं।
इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन सी मौजूद होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने में सहायक हो सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति में सीमित मात्रा में ही सेब का सेवन करना चाहिए। इस समय अधिक मात्रा में सेब खाने से कुछ नुकसान हो सकते हैं। ध्यान रहे नुकसान बताने से हमारा बिल्कुल भी आपको डराने का इरादा नहीं है, बल्कि हम सावधानी के तौर पर ये जानकारी दे रहे हैं ताकि इसके अत्यधिक सेवन से बचा जा सके। इन नुकसानों के बारे में आगे जानकारी दी गई है:
हाई ब्लड प्रेशर में सेब खाना चाहिए या नहीं इस सवाल का जवाब तो आपको अब मिल ही गया है। बेशक, हाई ब्लड प्रेशर में सेब खाना चाहिए, लेकिन ध्यान रहे सेब का सेवन सीमित मात्रा में ही सेवन करें ताकि इसके नुकसान या जोखिम से बच सकें।
साथ ही आप समझ गए होंगे कि ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में फल का सेवन कितना आवश्यक है। इसलिए, हाई ब्लड प्रेशर वाले अपने आहार में सेब के साथ दूसरे फलों को भी शामिल कर सकते हैं। इससे उन्हें ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के साथ दूसरे स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रखने में भी मदद मिल सकती है।
हाई ब्लड प्रेशर में मछली खाना चाहिए या नहीं और मछली खाने का असर रक्तचाप पर किस तरह पड़ता है। इसकी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें इस खास में।
और पढ़ेंहाई बीपी में लहसुन के फायदे कई सारे हैं। हाई बीपी के लिए लहसुन के फायदे, उपयोग और नुकसान से जुड़ी संपूर्ण जानकारी है यहां।
और पढ़ेंजानना चाहते है कि अपने खान-पान में परिवर्तन ब्लड प्रेशर को रखना चाहते हैं नॉर्मल, तो यहाँ जानिए हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।
और पढ़ें