अंडा पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक है। अंडे की भुर्जी, उबला हुआ या फ्राइड, इनको बनाना बहुत आसान होता है। ये बहुत पौष्टिक और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। हालांकि, सवाल यह है की इतना पौष्टिक होते हुए भी क्या हाई ब्लड प्रेशर में अंडा खाना चाहिए या नहीं?
ऐसे में हमारे इस खास ब्लॉग में पढ़ें ब्लड प्रेशर में अंडा खाना चाहिए या नहीं। तो अंडे और हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ी अधिक से अधिक जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
विषय सूची :
आइये जानते हैं अंडे और हाई ब्लड प्रेशर में क्या सम्बन्ध है। अंडे विटामिन्स, मिनरल्स, अच्छे फैट्स और हाई क्वालिटी प्रोटीन से भरपूर होते हैं। ये प्रोटीन के पावरहाउस के रूप में जाने जाते हैं, जो आपकी सेल्स और टिश्यू के विकास और मेंटेनेंस के लिए महत्वपूर्ण है। वयस्कों को प्रतिदिन कम से कम 0.8 ग्राम प्रोटीन पर केजी वेट के अनुसार सेवन करना चाहिए।
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में प्रोटीन फायदेमंद होता है। प्रोटीन की बढ़ी हुई मात्रा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में प्रभावी साबित हुई है। वहीं, हाई बीपी को मैनेज करने के डैश डाइट में भी अंडे को शामिल किया गया है। हालांकि, बेहतर है अंडे के सफेद भाग का सेवन किया जाए।
इससे पहले कि आप लेख में आगे बढ़ें, घर में आराम से बैठकर हमारा Phable ऐप डाउनलोड करें ताकि आपको अपने हाई ब्लड प्रेशर (हाई बीपी) को मैनेज करने में मदद मिल सके।
आइए जानते हैं अंडे में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों की श्रेणी में रखते हैं।
एक उबला अंडा (50 g) | पोषण |
पानी | 37.3 g |
कैलोरीज़ (Calories) | 77.5 kcal |
फैट (Fat) | 5.3 g |
प्रोटीन (Protein) | 6.3 g |
कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate) | 0.56 g |
कैल्शियम | 25 mg |
आयरन | 0.595 mg |
मैग्नीशियम | 5 mg |
फॉस्फोरस | 86 mg |
पोटैशियम | 63 mg |
सोडियम | 62 mg |
जिंक | 0.525 mg |
सेलेनियम | 15.4 µg |
फ्लोराइड | 2.4 µg |
फोलेट, टोटल | 22 µg |
कोलीन (Choline) | 147 mg |
विटामिन ए, आरएई | 74.5 µg |
विटामिन ए, आईयू | 260 IU |
लुटिन+जियाजैंथिन | 176 µg |
विटामिन डी (डी2+डी3) | 43.5 IU |
फैटी एसिड, टोटल सैचुरेटेड | 1.64 g |
फैटी एसिड, मोनोअनसैचुरेटेड | 2.04 g |
फैटी एसिड, पोलीअनसैचुरेटेड | 0.705 g |
अंडे आपकी मांसपेशियों को स्वस्थ बनाते हैं, अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL or high-density lipoprotein) के स्तर को बढ़ाते हैं, आपकी आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं और आपके मस्तिष्क के विकास में सपोर्ट कर सकते हैं।
बेशक अंडे आपके स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं, लेकिन क्या उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए अंडा अच्छा है? चलिए पता करते हैं।
आइये जानते हैं अंडे और हाई ब्लड प्रेशर में क्या सम्बन्ध है। हां, अंडा हाई ब्लड प्रेशर के लिए एक अच्छा खाद्य पदार्थ है। हाई बीपी को मैनेज करने के डैश डाइट में भी अंडे को शामिल किया गया है। बेहतर है अंडे के सफेद भाग का सेवन किया जाए।
दरअसल, अंडे विटामिन्स, मिनरल्स, अच्छे फैट्स और हाई क्वालिटी प्रोटीन से भरपूर होते हैं। ये प्रोटीन के पावरहाउस के रूप में जाने जाते हैं, जो आपकी सेल्स और टिश्यू के विकास और मेंटेनेंस के लिए महत्वपूर्ण है।
ब्लड प्रेशर के लिए प्रोटीन फायदेमंद होता है। प्रोटीन की बढ़ी हुई मात्रा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में प्रभावी साबित हुई है
अंडे में पाए जाने वाले डायटरी प्रोटीन प्राकृतिक तरीके से रक्तचाप को कम करने प्रभावी साबित हो सकते हैं। वे प्राकृतिक एसीई (ACE- Angiotensin-converting enzyme) अवरोधक के रूप में कार्य करते हैं।
बता दें ACE (एंजियोटेंसिन-कंवर्टिंग एंजाइम) इन्हिबिटर्स कम्पाउंड होते हैं जो आपकी ब्लड वेस्ल्स को आराम देकर और ब्लड फ्लो में सुधार करके आपके ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं।
इतना ही नहीं, एनिमल प्रोटीन जैसे -अंडे में आर्जिनिन (arginine) नामक एक एमिनो एसिड भी होता है, जो आपके रक्त वाहिकाओं को फैलाने में मदद कर सकता है और आपके ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है।
सावधानी
|
यहां हाई बीपी के मरीजों के लिए अंडे की रेसिपी और उन्हें अपने दैनिक आहार में शामिल करने के कुछ बेसिक तरीके दिए गए हैं। तो हाई बीपी के मरीजों के लिए अंडे की रेसिपी कुछ इस प्रकार हैं:
अंडे के स्वास्थ्य लाभ के लिए इसे खाने का सबसे बेहतर तरीका है इसे उबालकर खाना। हाई बीपी के मरीजों के लिए अंडे की रेसिपी की बात करें तो ये सबसे आसान रेसिपीज में से एक है। आप नाश्ते में उबले अंडे का सेवन कर सकते हैं। चाहें तो साथ में कुछ उबली सब्जियां या सूप का सेवन भी कर सकते हैं।
आप नाश्ते में रोटी के साथ या लंच में चावल के साथ अंडे की भुर्जी का सेवन कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप इससे सैंडविच भी बनाकर खा सकते हैं। अंडे की भुर्जी बनाने की विधि बहुत ही आसान है। ये कुछ इस प्रकार है:
अंडे के गुणों को और बढ़ाने के लिए आप हरी सब्जियों को मिलाकर एक पौष्टिक ऑमलेट भी बना सकते हैं। नाश्ते में सब्जियों से भरपूर ऑमलेट को कुछ इस तरह बना सकते हैं:
फेबल टिप्स अंडे को पकाने के लिए नॉन स्टिक पैन का उपयोग करें, ताकि आपको अधिक तेल का उपयोग न करना पड़े। |
आइये जानते हैं कि रक्तचाप के रोगियों के लिए प्रतिदिन कितने अंडे खाना सही होगा।
इस लेख से आपको पता चल गया होगा कि हाई ब्लड प्रेशर में अंडा खाना चाहिए या नहीं। विशेषज्ञों के अनुसार अंडे के सफेद भाग में पेप्टाइड होते हैं, जो एंटी ह्यपरटेंसिव गुण प्रदर्शित कर सकते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर में मछली खाना चाहिए या नहीं और मछली खाने का असर रक्तचाप पर किस तरह पड़ता है। इसकी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें इस खास में।
और पढ़ेंहाई बीपी में लहसुन के फायदे कई सारे हैं। हाई बीपी के लिए लहसुन के फायदे, उपयोग और नुकसान से जुड़ी संपूर्ण जानकारी है यहां।
और पढ़ेंजानना चाहते है कि अपने खान-पान में परिवर्तन ब्लड प्रेशर को रखना चाहते हैं नॉर्मल, तो यहाँ जानिए हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।
और पढ़ें